Uncategorized

पावरफुल बजरंगबली स्तुति से मिले हनुमत कृपा

पावरफुल बजरंगबली स्तुति

वाल्मीकि रामायण से उद्धरित जिसका हिंदी रचना की है सतगुरू स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने, सुंदर कांड के प्रारंभ में। यह स्तुति अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक है। जैसे जैसे इसे गाते जाएंगे, वैसे वैसे हनुमानजी के गुणों की सुगंध आपके भीतर प्रवाहित होती जाएगी।

इसको गाने की एक विशिष्ट राग भी है जो अत्यंत मधुर और मनभावन है।

आइए मिलकर गाते हैं ये पॉवरफुल स्तुति

सदा सफल सब कार्यकारी, बली वीर महाशक्तीधारी।
गति मति वेग अतुल जन जाना, हनुमान गुणवान बखाना।।१।।

सिद्धि सदन विधुवदन सुशुरा, कर्मकुशल ज्ञानीवर पूरा।
जाए जहाँ सफलता पाए, बिगड़े काम तुरंत बनाए।।२।।

संकटनाशी विघ्न विनाशी, कामना कल्पतरु सुख राशि।
रामभक्त संगी सुखदायक, सच्चा सुहृदय समर्थ सहायक।।३।।

धर्म धुरीण धीर धरा सा, निर्मल विद्वान विद्या परा सा।
निर्भय सूरमा असुर विजेता, नीति निपुण नर जन गण नेता।।४।।

पवनपुत्र पावन उपकारी, सिद्ध हस्त सब जग संचारी।
महामना मुद मंगल दाता, प्रेम परायण का परित्राता।।५।।

श्रीराम जय राम जय जय राम
श्रीराम जय राम जय जय राम
श्रीराम जय राम जय जय राम
जय जय विघ्न हरे हनुमान ।।

5 श्लोक की यह स्तुति वाल्मीकि रामायण में सुंदर कांड के प्रारम्भ में संस्कृत में लिखी गयी है, उसका हिंदी अनुवाद कर इसे लिखा गया है। जिसके पथ से सकारात्मकता की ऊर्जा मिलती है और सभी कार्यों लक्ष्यों और उद्देश्यों की पूर्ति में सफलता मिलती है।

स्तुति के अंत मे धुन को भी राग के साथ 5 बार गायें।

संलग्न फ़ोटो में पूरी स्तुति अंकित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button