ये है नृत्य कला की सच्ची प्रस्तुति

https://www.facebook.com/share/r/1DaJa9LCFL/
इसे कहते हैं डांस, आजकल की पाश्चात्य संस्कृति से चिपकी पीढ़ी वालों को यह अवश्य देखना चाहिए कि भारतीय शैली के नृत्य में कितनी जीवंतता है, शब्दों के साथ भाव और भंगिमाओं का जो सामंजस्य प्रस्तुत किया वो अप्रतिम, अद्वितीय और अविस्मरणीय है। अरे पाश्चत्य की फूहड़ता और नग्नता-भग्नता को नृत्य समझने वाले नादानों! इस पूर्वी सभ्यता के भारतीय नृत्य की सादगी, सौम्यता और सटीकता को देखिए, इस आध्यात्मिक अनुभूति को सँजोकर देखिए, आपको भारतीय संगीत और नृत्य कला में आनंद की पराकाष्ठा की झलक मिलेगी।
मैं आजकल की नारियों और युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया पर छाए अश्लील वीडियोज रील्स से व्यथित हूँ जो बॉलीवुड भांडों और वेस्टर्न कल्चर से प्रभावित होकर बनाये व परोसे जा रहे हैं और उन्हें वायरल लाइक्स शेयर करके उनसे पैसे कमाए जा रहे हैं। जबकि इस अद्भुत नृत्य को जो ओरिजिनल से भी बेहतर प्रशंसनीय है, सिर्फ कुछ हजार लाइक्स में सिमटा हुआ है। मुझे लोगों की चॉइस और परख पर तरस आ रहा है। यदि सच में आपको गीत संगीत नृत्य कला की समझ है तो इसे आगे बढ़ाइए।

https://www.facebook.com/share/r/17prmWSqHF/