आज की कहानीगौरी की बातजन जागरणरिश्ते की बात- वंश की खोजवरदान मैरिज ब्यूरोसनातन संस्कार / परम्पराएँसम सामायिक विश्लेषणसमस्या समाधानहिंदुत्व पर महाभरतहोप काउंसलिंग सेंटर

त्

इस लेख का शीर्षक आप कमेंट में बताइए। सही श्रेष्ठ सुझाव को पुरस्कृत किया जाएगा।

आज 30-35 साल तक के बच्चों के विवाह नहीं हो रहे है?

कारण क्या है ?

एक 24 वर्षीय लड़की के पिताजी को नजदीक के रिश्तेदार ने शादी के लिए एक रिश्ता बताया कि लड़का शहर में नौकरी करता है।

दिखने में खूबसूरत है।अच्छे व्यवहार वाला है माँ बाप भी अच्छे और पैसे वाले हैं
लड़के की उम्र 25 साल है, सबकुछ अच्छा है।

लड़की के पिताजी ने कहा कि वो सब ठीक है पर लड़के की कमाई कितनी है?

बिचौलिए ने बताया की अच्छी है। 30 हजार रुपये है। पैसे वाले परिवार से है।

लड़की के पिताजी ने जवाब दिया कि हूँ …शहर में 30 हजार से क्या होता है? परिवार की कमाई से हमें क्या लेना-देना…

बिचौलिए ने कहा कि एक दूसरा लड़का भी है।…

दिखने में ठीक ठाक है।तनख्वाह अच्छा…. 50 हजार है।सिर्फ उसकी उम्र थोड़ी ज्यादा है। वह 28 साल का है।लडके पिताजी ने कहा कि 50 हजार ?शहर में 1BHK फ्लैट भी वह खरीद सकता है क्या??

सिर्फ 50 हजार में ?…

तो मेरी बेटी को कैसे खुश रख पायेगा वो!बिचौलिए ने हिम्मत नहीं हारी और एक बताया कि एक और भी है।

लड़का दिखने मे ठीक ठाक है। सिर्फ थोड़ा मोटा है। थोडे से बाल झड़ गए है दिमाग से काम करने के कारण तनख्वाह भी ज्यादा है।
1 लाख महीना है पर उम्र मात्र 32 साल है ?? देखो अगर आपको जँचता हो तो…

लड़की के पिताजी ने गुस्से में कहा कि क्या चाटना है 1 लाख पगार को? मेरी बेटी को तो खूबसूरत ही लड़का ही चाहिए।

और वो भी अकेला रहने वाला या बहुत छोटा परिवार। कमाई भी ज्यादा होनी चाहिए, वरना लड़की को खुश कैसे रखेगा?? मेरी लड़की भी कमाती है! कोई अच्छा रिश्ता बताइये जी
लड़का कम उम्र का हो,….

ऐसे ही बातो में 3 से 5 साल निकल गए।

फिर बिचौलिए को बुलाकर बात की उसने कहा की
अब मेरे पास आपकी लड़की के अनुरूप 30 से 35 साल वाले लड़के ही मेरी नजर में है।

आप बोलो तो बताऊ

लड़की के पताजी : “कोई भी लड़का बताइये!

इस उम्र में कही शादी हो जाये! ये क्या कम बड़ी बात है??
लड़की की उम्र भी तो 29/30 हो रही है!! अब मेरी लड़की ही बहुत बड़ी हो गयी है
तो मैं ज्यादा क्या उम्मीद रखूं।
ऐसी बातें करके लड़की और लड़को की जिंदगी के साथ खिलवाड़ रोज देखती हूँ! अंत में समझौता ही करते देखा जाता है!
आप अपने आस पास देखेंगे, तो बहुत बार शादी के बाद व्यक्ति का सब कुछ चला जाता है इसलिए पैसे को ही एकमात्र आधार नहीं बनाये!

सिर्फ एक सवाल का उत्तर दें कि जब आपकी शादी हुई थी तब आप कितना कमाते थे?

आज क्या आपके पास नहीं है!

लड़का-लड़की दोनों बराबर है ऐसे वक़्त मे आप भी थोड़ा लड़की एवं लड़के के पीछे खड़े रहिये।

पर लड़के-लड़कियों की शादी योग्य उम्र में करिये या होने दीजिए।और मां-बाप द्वारा शादी की बात करने पर घर में झगड़ा आम हो चुका है।
अपने माता पिता की भी ख्वाहिशों एवं पसंद का ध्यान रखिए। आप भले ही डिग्री में उनसे ज्यादा हैं।पर आपके माता पिता आपसे बहुत ज्यादा तज़ुर्बेकार हैं। और कोई भी अपने बच्चों के लिए गलत रिश्ते नहीं देखता है।

कई जगह तो अच्छे लड़कों को इसलिए छोड़ दिया क्यों कि लड़कियां जॉब कर रही थी और पढ़ाई में लड़कों से ज्यादा थी।
जबकि लड़के भले ही उनसे कम पढ़े थे …. परंतु उनके जैसी सैलरी वाले तो उनके परिवारिक व्यवसाय में जॉब कर रहे थे।
शादी के बाद जॉब करने वाली नहीं बल्कि परिवारिक काम में मददगार बहु चाहिए??

उनके माता पिता तो तैयार थे…. पर बच्चे नहीं माने!! उम्रभर पैसा और नौकरीं तो आते-जाते रहेगी….पर “जवानी” और “उम्र” वापस नहीं आएगी…

एक बार सोचे।

दहेज, दिखावा, महँगी शादी ज़िन्दगी जीने का तरीका नही है।
पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर कीजिएगा।

*अब बताइए – कोई क्या करे ?*
~~~~~~~~~~~~~~~
*1) लड़की के पिता कहते हैं* —
– 20 में लड़की अभी छोटी है।
– 22 में लड़की अभी पढ रही है
– 24 में लड़की अभी PG की तैयारी कर रही है।
– 26 में लड़की अभी नौकरी की तलाश मे ध्यान दे रही है।
– 28 में लड़की अभी अपने कैरियर बनाने पर ध्यान दे रही है।
– 30 में लड़की अभी पहले प्रमोशन के इंतजार मे है।

*2) 32 में लड़की विवाह हेतु तैयार होती है और कहती है* —
– लड़का मेरे समकक्ष पढा लिखा और सुंदर हो।
– लड़के का पैकेज 40-50 लाख हो।
– खुद का घर हो, गाड़ी हो और परिवार संपन्न हो।
– लड़के का परिवार छोटा हो।
– लड़का मेरे पसंद के शहर का हो।

*3) 34 में लड़की कहती है* —
– कोई लड़का मेरी पसंद नहीं मिल रहा है। सब बड़े-बड़े उम्र के आदमी हैं। बड़े उम्र के आदमियों से मैं शादी कैसे कर सकती हूँ…?

*4) विचारणीय बातें* —
– लड़के वाले तो बेचारे बायोडाटा डाल-डाल कर परेशान हैं।

– लड़की का बायोडाटा आते ही झट से 40 से 50 लोगों के फोन चले जाते हैं।

– लड़की के पिता किसी निर्णय पर नहीं पहुँच पाते। स्थिति फिर असमंजस की हो जाती है।

– न किसी को हाँ। न किसी को कोई रिप्लाई।

– ऊपर से दूसरी दोनों पक्षों की अनेक शर्तों ने बची-खुची कसर पूरी कर दी है।

– फिर कुंडली मिलान भी अनिवार्य।

*निष्कर्ष — विवाह का सामाजिक सिस्टम ध्वस्त हो चुका है। स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। अब बताइए, कोई क्या करे? पर भारतीय समाज विचार अवश्य करें।*K

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button