जन जागरणराजनीति राष्ट्रनीतिराष्ट्रहित सर्वोपरिसम सामायिक विश्लेषणसमाचार-विश्लेषण-चिंतनसुनवाईसोशल मीडिया पर हम

तिलचट्टों की जंतर मंतर पर छटपटाहट

  • जेल जाने को बेताब तिलचट्टे

ये कॉकरोच महाशय जेल की रोटियां तोड़ने के लिए इतने बेताब हैं, मानो वहां कोई फाइव स्टार बुफे लगा हो। लेकिन गृहमंत्री अमित शाह जी ने भी पुलिस को कड़े निर्देश दे रखे हैं कि इन्हें ‘नाखून कटाकर शहीद’ होने का बिल्कुल मौका न दिया जाए।

बेचारे ‘तिलचट्टा पार्टी’ के अभिजीत दीपके बड़ी उम्मीदें पाले अमेरिका से भारत की धरती पर उतरे थे कि फ्लाइट से पैर नीचे रखते ही पुलिस हथकड़ियां लेकर स्वागत करेगी। मगर अफसोस, एयरपोर्ट पर खाकी वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने के लिए खड़ी थी, इनका वीआईपी अरेस्ट करने के लिए नहीं।

जब वहां दाल नहीं गली, तो ये सीधे पार्लियामेंट थाने पहुंच गए। प्लानिंग एकदम सॉलिड थी कि वहां से प्रदर्शन की इजाजत मिलेगी नहीं, फिर थाने के सामने ही धरने पर बैठकर रातों-रात खुद को बड़ा क्रांतिकारी और हीरो घोषित कर देंगे। मगर दिल्ली पुलिस भी गजब निकली, उसने बिना कोई नखरा किए तुरंत जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की हरी झंडी थमा दी। हालत यह हो गई कि हमारे ये ‘क्रांतिकारी’ भाई साहब इजाजत की चिट्ठी लेने से ही कतराने लगे। तब जाकर पुलिस को समझाना पड़ा कि हे महापुरुष, यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और आपकी यह सारी नौटंकी लाइव दिखा दी जाएगी, इसलिए चुपचाप कागज थामिए और आगे बढ़िए।

खैर, जैसे-तैसे प्रदर्शन की रणभूमि में उतरे तो जून की इस कड़कड़ाती गर्मी ने दो घंटे में ही सारी ‘क्रांति’ का नशा उतार दिया। सिर चकराने लगा और तबीयत ऐसी नासाज हुई कि समर्थक आनन-फानन में इन्हें उठाकर एसी कार की ठंडी हवा में ले गए। पिछले दो दिनों से ये तीन बार वीडियो बनाकर रो चुके हैं कि पुलिस बस इन्हें गिरफ्तार करने ही वाली है, पर हाय री निर्दयी पुलिस, वो इन्हें भाव देने को ही तैयार नहीं है।

हद तो तब हो गई जब ये बिना अनुमति के रात भर जंतर-मंतर पर डटे रहे कि शायद अब तो पुलिस की लाठी या गाड़ी नसीब होगी, लेकिन खाकी ने फिर भी भाव नहीं दिया। वैसे भी नीट परीक्षा एक बार शांति से निपट गई तो सारे छात्र अपने-अपने काम में लग जाएंगे और इनका यह बनाया-बनाया मुद्दा भी हवा हो जाएगा।

अब तो जनता भी यही गुहार लगा रही है कि भाई, कोई तो तरस खाकर इसे गिरफ्तार कर लो, वरना बेचारे का दिल टूट जाएगा।

वैसे, राष्ट्र भक्त यदि इनके मुकाबले में हजार दो।हजार भी काला हिट लेकर पहुंच जाएं और इनकी देशद्रोही गतिविधियों का विरोध करते काउंटर धरना और हिट हिट हूटिंग शुरू जर दे तो सारे तिलचट्टे जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आएंगे।

होपधारा ऐसा ही अभियान चलाने के लिए तत्पर है। जो भी इसमें समर्थन देना चाहें तो इस लेख के कमेंट में अपना नाम, स्थान और सम्पर्क सूत्र लिख दें। 

#cockroach #CJP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button