- सनातन परम्पराएँऋषिश्री सन्देशऐतिहासिक तथ्यवरदवाणी - सुविचारसंस्कार भारतहिन्दुधर्म : सनातनधर्म

कब है हिन्दू नववर्ष ? हमारा हैप्पी न्यू ईयर

30 मार्च को आरम्भ होगा हिन्दू नववर्ष– चैत्र शुक्ल प्रतिपदा।

और इस वर्ष  2025 में विक्रम संवत 2082 है. यह संवत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 30 मार्च, 2025 से शुरू हुआ था. इस दिन से नवरात्रि भी शुरू हुई थी. 

आइए जानते हैं सम्वत के विषय मे|

विक्रम संवत : भारतीय उपमहाद्वीप के कई हिस्सों में हिंदू और सिख समुदाय इस कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं.
शक संवत : साल 2025 में शक संवत के हिसाब से 1947 वां साल शुरू हुआ था.
कालयुक्त : ज्योतिषाचार्य ऋषिश्री डॉ वरदानंद जी  के अनुसार, कलियुग की शुरुआत भी रविवार से हुई थी, इसलिए इस साल का नाम भी कालयुक्त है.
सिद्धार्थी संवत : ज्योतिषियों के मुताबिक, सम्वत वर्ष 2082 का नाम सिद्धार्थी संवत है.

हिंदू धर्म में मान्यता है कि चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना शुरू की थी. इस दिन को युगादि तिथि भी कहा जाता है. 

क्या हमें मालूम है, इस दिन का इतना महत्त्व क्यों है ?

*जरा समझ लें..…..;*

भारतीय नया साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होता है, क्योंकि ?

ऐतिहासिक तथ्य ⛳

1. लगभग 2 अरब वर्ष पूर्व इसी तिथि को ब्रम्हा जी ने श्रष्टि की रचना की थी।

2. पृथ्वी की रचना के कारण यह दिन भारतमाता का जन्मदिन है।

3. प्रकृति अपने पुराने आवरण को बदलती है अर्थात नये फूल-पत्ते आते है।

4. भगवान रामचन्द्र जी का राज्याभिषेक लगभग साढ़े चार लाख वर्ष पूर्व इसी दिन हुआ था।

5. महाराज युधिष्ठर का राजतिलक लगभग 5 हजार वर्ष पूर्व इसी दिन हुआ था।

6. महाराज विक्रमादित्य द्वारा विक्रम सम्बत् का प्रारम्भ 2081 वर्ष पूर्व इसी दिन हुआ।

7. नववर्ष के रूप में नवरात्रि का महान पर्व इसी दिन से आरम्भ होता है और नौ दिन तक चलता है।

8. देव भगवान झूलेलाल का जन्मदिवस है।

9. महर्षि दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना इसी दिन की थी।

10. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेबर का जन्मदिन है।

11. किसान के घर में फसल इसी समय आती है। अन्न ,धन, आता है अर्थात देश की रीढ़ किसान भी नया साल मनाता है।

*आपको सपरिवार हिन्दू नववर्ष युगाब्ध 5127, सम्बत् 2082 की हार्दिक शुभकामनाएं।*

*️*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button